
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मुसलमानों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहते.
AIMIM प्रवक्ता ने मांग की कि अगर अखिलेश यादव ईमानदार हैं तो वे राज्य में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करें और मुजफ्फरनगर दंगों के लिए माफी मांगें.
AIMIM की इस तीखी टिप्पणी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है, क्योंकि इससे पहले ओवैसी की रामपुर रैली और अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात के बाद से तनाव बना हुआ है.