
भारत मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है।
वर्तमान मौसमी सिस्टम के तीव्र होने के आसार हैं लेकिन अभी यह तय नहीं है कि इससे कोई चक्रवात बनेगा या नहीं।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है जहां पूर्वोत्तर मानसून पहले से सक्रिय है।