
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आपराधिक मामला दर्ज किया है।
रूस ने दुरोव की गिरफ्तारी के लिए इंटरनेशनल वारंट जारी किया है, क्योंकि टेलीग्राम कथित तौर पर यूक्रेनी सेवाओं और उग्रवादियों द्वारा तोड़फोड़ के समन्वय के लिए इस्तेमाल हो रहा है।
2013 में लॉन्च हुए इस ऐप के एक अरब से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जबकि दुरोव के पास वर्तमान में फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात का पासपोर्ट है।