
नाबालिग से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को 20 दिन की पैरोल अवधि पूरी होने पर मंगलवार शाम 5 बजे तक सरेंडर करना होगा।
स्वास्थ्य कारणों से पैरोल बढ़ाने का अनुरोध सुप्रीम कोर्ट द्वारा अस्वीकार कर दिया गया, हालांकि अदालत ने राजस्थान सरकार को उनकी सेहत का ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल आसाराम मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित गवर्नमेंट धन्वंतरि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं।