
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार (10 अक्टूबर 2026) को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में 14 हजार से अधिक नए पद सृजित कर भरने को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट ने वन विभाग में 500 वन रक्षकों, सीबीएसई स्कूलों में 3,900 शिक्षक और जल शक्ति विभाग में 4,300 पदों सहित स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा में भी पद मंजूर किए।
खेल नीति में बदलाव करते हुए कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रत्येक महिला खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये और असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर पद पर नौकरी दी जाएगी।