इमेशा दुलानी की नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शवाल ज़ुल्फिकार के 61 रनों की मदद से 20 ओवर में 176 रन बनाए थे, जिसे श्रीलंका ने 19 ओवर में 177 रन बनाकर हासिल कर लिया।
दुलानी श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं, जिन्होंने 64 गेंदों में 17 चौके और एक छक्का लगाकर मैच जिताया।