
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म 'उड़ता तीर' ने अपने पहले तीन दिनों में भारत में कुल 19.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ने पहले दिन 4.10 करोड़, दूसरे दिन 7.25 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को रात 10:30 बजे तक 8.10 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की।
शानदार कमाई के दम पर इस स्पाई थ्रिलर कॉमेडी ने 'जेलर 2' (16.65 करोड़) और 'मर्दानी 3' (17.25 करोड़) समेत 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के वीकेंड रिकॉर्ड तोड़ दिए।