
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही एक्ट्रेस उदिति सिंह ने शो के दौरान अपने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर करण वाही संग अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है.
उदिति ने कहा कि अगर करण वाही शो में आते भी हैं, तो वह उनके लिए बाकी सामान्य कंटेस्टेंट्स की तरह ही होंगे क्योंकि वह बहुत पहले मूव ऑन कर चुकी हैं.
उन्होंने बताया कि दोनों करीब 2019 से लगभग ढाई साल तक रिश्ते में रहे थे, और उनके बीच ब्रेकअप का दौर उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा था।