
इंग्लैंड के लीड्स क्राउन कोर्ट ने साढ़े तीन साल पुराने मामले में भारतीय मूल के दो व्यक्तियों को कुल 28 साल की सजा सुनाई है।
दोषी हरदीप भाचू को 12 साल और जस्समल रियात को 16 साल की सजा दी गई है, जिन्होंने जनवरी 2023 में तेज गति से गाड़ी चलाकर एक मां और उसकी चार साल की बच्ची को कुचल दिया था।
अदालत ने दोनों पर छह साल तक वाहन चलाने का प्रतिबंध भी लगा दिया है।