एक्शन स्टार अजय देवगन लोकप्रिय टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे, जिसका प्रसारण 31 अगस्त से शुरू होगा।
अजय देवगन ने अब तक शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है, जबकि राजेश तैलंग को भी कुछ एपिसोड के लिए जोड़ा गया है।
मेकर्स के अनुसार, अजय देवगन के आगे के एपिसोड में बने रहने का फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया और टीआरपी रेटिंग के आधार पर लिया जाएगा।