
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 2,399 रुपये का लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 412 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी जा रही है।
इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध कराई जा रही है।
यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और एक बार में लंबी अवधि का लाभ लेना चाहते हैं।