
टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने 200 रुपये का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ग्राहकों को कई डिजिटल सुविधाएं प्रदान करता है।
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा और 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है।
कंपनी ने इस पैक में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल किया है, जिसे Vi Movies & TV ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।