
नागपुर के बजाज नगर इलाके में 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर अदिति चौखंडे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है, जो मूल रूप से अकोला की रहने वाली थी।
घटना गुरुवार सुबह लक्ष्मी नगर स्थित उनके आवास पर सामने आई, जहां वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहती थीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अदिति एक बड़ी टीम में चयन न होने के कारण काफी निराश और परेशान चल रही थी।