चीन के चुझोउ में 67 वर्षीय किसान वू की 150 म्यू यानी लगभग 24.7 एकड़ जमीन पर लगी तिल की फसल AI ऐप के गलत सुझाव से नष्ट हो गई।
किसान ने खरपतवार और कीड़ों के नियंत्रण के लिए ऐप द्वारा सुझाए गए फ्लुपिरिमेथालिन और फ्लुसल्फसल्फाएथर जैसे केमिकल्स का छिड़काव किया था।
ऐप ने फसल खराब होने के बाद स्वीकार किया कि फ्लुसल्फसल्फाएथर का इस्तेमाल मुख्य रूप से सोयाबीन के लिए होता है और यह तिल के पौधों के लिए घातक साबित हुआ।