
अमेरिका ने होर्मुज में अपने कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान के दो सरकारी तेल टैंकरों और 100 सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया है।
AXIOS की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ड्रोनों ने ईरान के तट के पास लंगर डाले हुए टैंकरों के इंजन रूम पर सीधे मिसाइलें दागकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है।
ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है।