
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और अमेजन जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों के लिए खाद्य सुरक्षा नियमों को और सख्त करने जा रहा है।
नए प्रस्तावित नियमों के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खाद्य उत्पादों की लिस्टिंग में मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दिखाना अनिवार्य किया जा सकता है।
नियामक केवल मोबाइल ऐप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डार्क स्टोर और क्लाउड किचन की भी कड़ी जांच होगी ताकि फ्रोजन उत्पादों और खाद्य सामग्री का सही तापमान सुनिश्चित हो सके।