
सहारनपुर में तीन दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी किया है।
एडीज मच्छर के पनपने से रोकने के लिए नगर निगम ने फॉगिंग शुरू कर दी है और स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव तेज कर दिया है।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।