
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान फॉर्मल कपड़े पहनना अनिवार्य कर दिया है।
नए आदेश के तहत स्कूल परिसर में जींस और टी-शर्ट जैसे कैजुअल कपड़े पहनने पर सख्त रोक लगाई गई है।
साथ ही स्कूल परिसर में डीजे, डिस्को या शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के आयोजन पर भी चेतावनी जारी की गई है।