
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग (BBL) में निजी निवेश को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत मेलबर्न रेनेगेड्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।
इस फैसले से IPL फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए ऑस्ट्रेलियाई बाजार में निवेश का रास्ता खुल गया है, हालांकि नए मालिक को 2027-28 सीजन से टीम की कमान मिलने की उम्मीद है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि निजी मालिक आने के बावजूद इंटरनेशनल शेड्यूलिंग, सैलरी कैप और मीडिया राइट्स जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर बोर्ड का ही नियंत्रण बना रहेगा।