
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शुक्रवार को बलूचिस्तान के जियारत और सुराब जिलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर दो बड़े हमले किए।
इन हमलों में कुल 25 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है और कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बीएलए ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है, जो प्रांत में पाकिस्तानी सेना और पुलिस के खिलाफ बढ़ते विद्रोह का हिस्सा हैं।