दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने खाली सीटों को भरने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अपने 11 कॉलेजों को सीधे 12वीं कक्षा के अंकों (मेरिट) के आधार पर एडमिशन देने की अनुमति दे दी है।
यह नया नियम केवल उन छात्रों पर लागू होगा जिन्होंने पहले किसी डीयू कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है और यह केवल खाली सीटों वाले विशिष्ट कोर्सेज जैसे बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए मान्य होगा।
सीधे दाखिला देने वाले इन 11 कॉलेजों में भगिनी निवेदिता कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, श्याम लाल कॉलेज, राजधानी कॉलेज, कालिंदी कॉलेज और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) शामिल हैं।