
हांगझोउ में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारत की ईशा सिंह ने विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 40 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
अनुभवी निशानेबाज मनु भाकर ने कड़ी टक्कर के बाद डबल शूटऑफ में जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है।
पदक तालिका में चीन 14 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत तीन पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।