
फ्रांस में महंगाई और बढ़ते खर्च के खिलाफ शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों के मद्देनजर देशभर में लगभग 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा कि सुरक्षा बल पिछले सप्ताह हुई हिंसा और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पिछले सप्ताह हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद अब तक 2,700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।