इस्लामाबाद के गुलबर्ग ग्रीन इलाके में छापेमारी कर पाकिस्तानी अधिकारियों ने 40 चीनी और 170 वियतनामी नागरिकों सहित कुल 258 विदेशियों को हिरासत में लिया है।
आरोप है कि ये सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान आए थे और वीजा शर्तों का उल्लंघन कर एक संगठित स्कैम कॉल सेंटर चला रहे थे।
सभी हिरासत में लिए गए लोगों को पूछताछ के लिए रावलपिंडी की जेल में रखा गया है और संबंधित देशों के दूतावासों को इस कार्रवाई की सूचना दे दी गई है।