मालदीव से लौटे एक वृद्ध व्यक्ति में स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर में अब तक स्वाइन फ्लू के 2 मामले सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
डॉक्टरों ने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।