शाहरुख खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और 36 ब्रांड एंडोर्समेंट्स के साथ भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड का स्थान हासिल कर लिया है।
रणवीर सिंह 162.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली 158.4 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
इस सूची में आलिया भट्ट छठे, दीपिका पादुकोण सातवें और ऋतिक रोशन आठवें स्थान पर मौजूद हैं।