
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 2 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जो 3 नवंबर को बापटला तट से टकराएगा।
तट पार करते समय हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सरकार ने एलुरु, कृष्णा और एनटीआर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
संभावित आपदा के मद्देनजर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है।