बलोच नेता मीर यार ने पाकिस्तान से आजादी की मांग करते हुए भारत को अपना दोस्त बताया और कारगिल विजय दिवस पर बधाई दी है।
मीर यार ने दावा किया कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की पकड़ कमजोर हो रही है और उन्होंने भारत से बलूच, सिंधी और पख्तून नेतृत्व के साथ रक्षा समझौते करने का आग्रह किया है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बलूच बच्चों को पाकिस्तानी पुलिस की गाड़ी पर जूते मारते हुए दिखाया गया है, जिसे बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई का हिस्सा बताया गया है।