भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ऋषभ पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बनने का मौका है।
पंत ने अब तक 50 टेस्ट मैचों में 97 छक्के जड़े हैं और उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बनने के लिए 220 रनों की दरकार है।
कप्तान शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए 31 रनों की जरूरत है, जबकि यशस्वी जायसवाल को टेस्ट में 50 छक्के पूरे करने के लिए 5 और छक्कों की आवश्यकता है।