
केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 140 रन बनाए।
दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले नाथन लियोन ने कप्तान टेम्बा बावुमा को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को करारा झटका दिया।
नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में अब तक बावुमा को कुल सात बार अपना शिकार बना चुके हैं।