
TRAI ने 'टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2026' जारी किया है, जिससे 30 करोड़ से अधिक बेसिक मोबाइल और फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को राहत मिलेगी.
नए नियम के तहत रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियों को सस्ते, सिर्फ वॉइस और SMS वाले रिचार्ज वाउचर देना अनिवार्य कर दिया गया है.
ऑपरेटर्स को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले विकल्प और हर महीने ठीक उसी तारीख को रिन्यू होने वाला वाउचर देना होगा, जिससे 28-दिन के सख्त बिलिंग साइकल की बाध्यता खत्म होगी।