बरेली स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मरीजों के संपर्क में आए 10,523 लोगों की पहचान की है, जिनमें से 10,036 लोगों का टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) शुरू कर दिया गया है।
जिले में टीपीटी का औसत 95 फीसदी है, जबकि फरीदपुर और मझगवां जैसे केंद्रों ने संपर्क में आए सभी लोगों का उपचार शुरू कर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए मरीजों के साथ-साथ उनके परिवार और संवेदनशील लोगों की नियमित निगरानी की जा रही है।