
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि गेराल्ड कोएत्जी की टीम में वापसी हुई है।
कप्तान टेंबा बावुमा की अगुवाई में टीम का पहला मैच डरबन में खेला जाएगा, जबकि एडन मार्करम केवल दूसरे और तीसरे वनडे में ही उपलब्ध रहेंगे।