
डॉ. नेहा रस्तोगी के अनुसार, डेंगू में अचानक तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द और जोड़ों में दर्द होता है, जबकि मलेरिया में ठंड लगकर कंपकंपी और पसीना आना मुख्य लक्षण है।
सामान्य वायरल फीवर में गले में खराश, खांसी और नाक बहने जैसे लक्षण अधिक होते हैं, लेकिन तीनों बीमारियों के शुरुआती लक्षण समान होने के कारण स्वयं से बीमारी तय करना जोखिम भरा है।
यदि तेज बुखार कई दिनों तक बना रहे, अत्यधिक कमजोरी हो या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत CBC, डेंगू एंटीजन या मलेरिया स्मियर जैसे टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।