भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 19 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटों में सीतापुर के भटपुरवाघाट में सर्वाधिक 124.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लखनऊ के अमौसी केंद्र पर 48.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
मुरादाबाद, बहराइच और सीतापुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।