
भारतीय रिजर्व बैंक ने सुधाकर मल्ली को अपना नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है, जिनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई है.
अपनी इस नई जिम्मेदारी के तहत सुधाकर मल्ली केंद्रीय बैंक में डिपार्टमेंट ऑफ सुपरविजन के सुपरवाइजरी असेसमेंट से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे.
सुधाकर मल्ली के पास केंद्रीय बैंकिंग सेक्टर में करीब तीन दशक का अनुभव है और वह पहले इसी विभाग में मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।