मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो पूरे हफ्ते जारी रहने की संभावना है।
13-19 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बारिश होगी, जबकि 14-15 अगस्त को पंजाब और दिल्ली में भी तेज बरसात का अनुमान है।
तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने अवदाब के कारण 13-14 अगस्त को छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।