
लार्सन एंड टुब्रो द्वारा निर्मित स्वदेशी वॉरशिप 'समर्थक' 16 अक्टूबर को कर्नाटक के कारवार नौसेना अड्डे पर कमीशन किया जाएगा।
यह पोत समुद्री निगरानी, गश्त और ड्रोन लॉन्च करने के साथ आपदा राहत अभियानों में भी सक्षम है और अस्पताल के रूप में भी काम कर सकता है।
'मेक इन इंडिया' के तहत बना यह पोत आधुनिक सेंसर और हथियारों से लैस है, जिसका ध्येय वाक्य 'विजयार्थम् एकनिष्ठता' है।