
वोट वाइब के स्टेट वाइब सर्वे के अनुसार, यूपी चुनाव में जीत की उम्मीद के मामले में बीजेपी का एनडीए 41.1 फीसदी और अखिलेश यादव का इंडिया अलायंस 41.2 फीसदी पर बराबरी पर है।
सर्वे में जब जनता से वोट देने के बारे में पूछा गया, तो 41.8 फीसदी लोगों ने एनडीए और 38.7 फीसदी ने इंडिया अलायंस का समर्थन किया, जिससे दोनों के बीच 3.1 फीसदी का अंतर है।
सर्वे में 4.4 फीसदी लोगों ने मायावती की बीएसपी और 2.8 फीसदी ने अन्य दलों को चुना, जबकि 10.5 फीसदी मतदाता अभी भी किसी भी गठबंधन पर निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।