
आयुष मंत्रालय ने योग करते समय शरीर की क्षमता को समझने और जल्दबाजी न करने की सलाह दी है, ताकि चोट लगने से बचा जा सके।
मंत्रालय ने कहा है कि दूसरों को देखकर मुश्किल आसन करने की कोशिश न करें और अगर किसी आसन से तेज दर्द हो तो तुरंत रुक जाएं।
योग करते समय अपनी सांस, शरीर की स्थिति और होने वाली परेशानी पर ध्यान देना जरूरी है, और जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षक की मदद लें।