भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 से 11 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 5 से 11 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 6-7 अगस्त को अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
ओडिशा में 5 से 10 अगस्त तक बारिश का नया दौर शुरू होगा, जहां जाजपुर, भद्रक और जगतसिंहपुर जिलों के कई गांवों में बाढ़ का पानी अभी भी जमा है।