संसद के विशेष सत्र की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
खरगे ने मांग की है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या और राज्यों के बीच अनुपात को अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखा जाना चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने के प्रधानमंत्री के वादे को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।