
झारखंड के गुमला स्थित संत पैट्रिक स्कूल की टीम ने 65वें सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप के अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया है।
नई दिल्ली के डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुमला की टीम ने मिजोरम की एनसीसी टीम को 2-0 से हराया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही प्रतिष्ठित सुब्रतो कप की ट्रॉफी पहली बार झारखंड की झोली में आई है।