
सरकार ने देश में जनगणना 2027 के लिए 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच का शेड्यूल तय किया है और इसकी संदर्भ तिथि एक मार्च रखी है।
सेंसस कमिश्नर के अनुसार मणिपुर, गोवा, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगहों पर जनगणना होगी।
मुख्य कार्य से पहले लोग खुद विवरण दर्ज कर सकें इसके लिए 10 से 24 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा।