
Apple ने भारत में अपने मैप्स ऐप के लिए ट्रांजिट फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सटीक जानकारी मिलेगी।
यह फीचर बस, मेट्रो और ट्रेन के डिपार्चर टाइम, कनेक्टिंग रूट्स और किराए की जानकारी प्रदान करता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
उपयोगकर्ता अब अपने iPhone पर सपोर्टेड सर्विसेज के लिए ट्रांजिट डायरेक्शन्स एक्सेस कर सकते हैं, जो पहले भारत में उपलब्ध नहीं था।