
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजनौर जिले से चुनाव लड़ने का खुला चैलेंज दिया है.
उन्होंने दावा किया कि यदि सीएम योगी बिजनौर की किसी भी रिजर्व या सामान्य सीट से चुनाव लड़कर उन्हें हरा न सके, तो वे राजनीति छोड़ देंगे.
चंद्रशेखर के इस चुनौती भरे बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।