अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में नवरात्रि के जश्न के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला।
अल्टीमेट रूलर बनने की रेस में स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी ने ऋषभ जायसवाल और इरिना रुडाकोवा को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।
अब अल्टीमेट रूलर के खिताब के लिए स्वरा और निहारिका के बीच कड़ा मुकाबला होगा, जिसमें स्वरा की ओर से मनीष और निहारिका की ओर से सारा गुरपाल टास्क करेंगी।