
दीवाली के त्योहारी सीजन में प्रदूषण और जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मशहूर हस्तियां लोगों से पटाखे न जलाने की अपील कर चुकी हैं।
हाल ही में बीएमसी के एक जागरूकता अभियान के तहत अभिनेत्री दिया मिर्जा ने लोगों से प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का आग्रह किया था।
विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे भी पिछले वर्षों में शोर और वायु प्रदूषण कम करने का संदेश दे चुके हैं।