
दिल्ली प्रीमियर लीग में नीतीश राणा ने मां के निधन के कुछ दिन बाद 33 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
अर्धशतक पूरा करते ही राणा मैदान पर भावुक होकर रो पड़े और उन्होंने अपनी जर्सी पर मां का नाम 'N. Satish' लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राणा की पारी के बावजूद वेस्ट दिल्ली लायंस 169 रन पर सिमट गई और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 28 गेंद शेष रहते 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।