श्रीलंका-ए के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर रहे और 36 ओवरों में केवल एक विकेट ले सके, जबकि मेजबान टीम ने 166 रन बना लिए।
मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे, जबकि फील्डरों ने भी दो आसान कैच टपकाकर टीम की मुश्किलें बढ़ाईं।
श्रीलंका के बल्लेबाज रवींदु रसंथा 59 रन और पसिंदु सूर्यबंदरा 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जो आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है।